Top News

कुशीनगर: अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर

चंद्रकिशोर जायसवाल

कुशीनगर जनपद के कसया क्षेत्र अंतर्गत झुंगवा में बजाज एजेंसी के ठीक सामने बुधवार को एक सड़क हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसी अज्ञात वाहन ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।


बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। वाहन पर नंबर प्लेट न होने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है और न ही चालक के बारे में कोई जानकारी मिल पाई है।

घटना की सूचना तत्काल मौके पर मौजूद चंद्रकिशोर जायसवाल द्वारा डायल 112 और एंबुलेंस सेवा 108 को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर रूप से घायल ऑटो चालक को उपचार के लिए कसया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद चालक की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर दुर्घटना की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume