धर्मराज पांडे, ब्यूरो चीफ देवरिया
गौरी बाजार-देवरिया: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां धीरे-धीरे तेज होती नजर आ रही हैं। इसी क्रम में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संतोष तिवारी ने गौरी बाजार क्षेत्र के पथरहट गांव स्थित प्रसिद्ध ठाकुर जी महाराज (राधा-कृष्ण) मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और अपने आगामी राजनीतिक अभियान की शुरुआत धार्मिक आस्था के साथ की।
राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, पुजारी धर्मराज पांडे से की मुलाकात; 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर क्षेत्र में बढ़ी राजनीतिक हलचल
मंदिर पहुंचने पर संतोष तिवारी ने मंदिर के पुजारी धर्मराज पांडे से मुलाकात की। उन्होंने विधि-विधान से ठाकुर जी महाराज के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उनके साथ कई समर्थक एवं स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।पथरहट के ठाकुर जी महाराज मंदिर पहुंचे सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता संतोष तिवारी
बताया जा रहा है कि संतोष तिवारी आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में अपने क्षेत्र 337 से अपनी राजनीतिक किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी उद्देश्य से क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने और लोगों से संवाद स्थापित करने की दिशा में उनकी सक्रियता देखी जा रही है।मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी मुलाकात की तथा क्षेत्र की राजनीतिक एवं सामाजिक परिस्थितियों पर चर्चा की। इस दौरान स्थानीय लोगों से संपर्क और उनके बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने पर भी जोर दिया गया।
आस्था के साथ राजनीतिक शुरुआत
पथरहट का ठाकुर जी महाराज मंदिर क्षेत्र में धार्मिक आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। ऐसे में संतोष तिवारी द्वारा अपने आगामी राजनीतिक सफर की शुरुआत इसी मंदिर में पूजा-अर्चना से करना स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
रिपोर्ट — India 24 News TV


Post a Comment