मधुकर नागू गावडे, अलिबाग-रायगढ़
अलिबाग-रायगढ़: रायगढ़ जिले के भोनंग गांव में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रायगढ़ जिला परिषद प्राथमिक विद्यालय, भोनंग के परिसर में सुबह 7:30 बजे स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय की मुख्याध्यापिका सौ. भारती भालचंद्र ठाकुर के हाथों ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित ग्रामीणों, विद्यार्थियों एवं युवाओं ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए सामूहिक रूप से राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। समारोह के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित लोगों द्वारा देशभक्ति गीतों और भाषणों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में भोनंग गांव के युवाओं ने बड़ी संख्या में सहभागिता करते हुए देशभक्ति के इस पर्व को और भी यादगार बना दिया।
अंग्रेजी कक्षाओं का भी हुआ उद्घाटन
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय में अंग्रेजी कक्षाओं का उद्घाटन भी किया गया। विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने की दिशा में विद्यालय को पांच कंप्यूटर भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। इन कंप्यूटरों का उद्घाटन मा. श्री अनंत गोधळी के हाथों किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों के बीच मिठाई, चॉकलेट एवं टॉफियों का वितरण भी किया गया। साथ ही देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया।
कार्यक्रम ने पूरे भोनंग गांव में देशभक्ति, एकता और शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। ग्रामीणों और विद्यार्थियों में पूरे दिन स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और गौरव का माहौल बना रहा।
India 24 News TV / Maharashtra Team
Post a Comment