Top News

राखी बांधने जा रही महिला का सड़क दुर्घटना में मौत

चंद्रकिशोर जायसवाल 

रामकोला-कुशीनगर: रक्षाबंधन के दिन सुबह करीब 9 बजे रामकोला नगर के वार्ड नंबर 12, मां धर्मसमधा नगर निवासी साधु जायसवाल की 55 वर्षीय पत्नी सविता देवी अपने 30 वर्षीय बेटे संदीप जायसवाल और 9 वर्षीय पोती के साथ बाइक से गोरखपुर जिले के कुसम्ही जा रही थीं। उनका उद्देश्य अपने भाई को राखी बांधना था।

रामकोला-कप्तानगंज मार्ग पर रामपुर बगहा मंदिर के समीप उनकी बाइक को रामकोला की ओर से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद सविता देवी सड़क पर गिरकर बेहोश हो गईं। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद की और एंबुलेंस से उन्हें कप्तानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने सविता देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बाइक चला रहे उनके बेटे संदीप को भी मामूली चोटें आई हैं लेकिन साथ में जा रही 9 वर्षीय पोती सुरक्षित बच गई। रिपोर्ट के अनुसार संदीप ने हेलमेट पहन रखा था।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलने पर रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमर उजाला की रिपोर्ट में रामकोला थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार राय के हवाले से भी शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लिए जाने की पुष्टि है। समाचार लिखे जाने तक चार पहिया वाहन का अभी तम कुछ पता नहीं चल पाता है, पुलिस वाहन की पहचान और तलाश में जुटी थी।

सबसे दुखद बात

सविता देवी अपने भाई को राखी बांधने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन राखी बांधने से पहले ही सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। इस वजह से रक्षाबंधन का त्योहार उनके मायके और ससुराल दोनों परिवारों के लिए मातम में बदल गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume