Top News

औरैया: उद्यान विभाग ने चलाया वृहद वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे वितरित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जिला संवाददाता, गुरदीप सिंह 

औरैया। जनपद में पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्यान विभाग द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। जिला उद्यान अधिकारी सुनील तिवारी के निर्देशन में जिले के विभिन्न विकासखंडों में पौधों का वितरण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।


अभियान के तहत औरैया, भाग्यनगर, अछल्दा, सहार, बिधूना, अजीतमल, एरवा कटरा सहित अन्य क्षेत्रों में विभागीय नर्सरियों से पौधे उपलब्ध कराकर पात्र लाभार्थियों एवं ग्रामीणों के सहयोग से बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कराया गया।

सहार एवं अछल्दा क्षेत्र के उद्यान निरीक्षक मनोज शुक्ला ने बताया कि विभाग की नर्सरियों से पौधे वितरित कर गांव-गांव में वृक्षारोपण कराया गया। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी उतनी ही आवश्यक है। यदि पौधों की समय-समय पर सिंचाई, सुरक्षा और देखरेख की जाएगी, तभी यह अभियान सफल होगा और पौधे भविष्य में विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण को संरक्षित करेंगे।

उन्होंने वृक्षारोपण करने वाले लोगों से अपील की कि लगाए गए पौधों की नियमित निगरानी करें, ताकि वे सूखने न पाएं और उनका समुचित विकास हो सके।

जिले के सभी उद्यान निरीक्षकों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी लगन और जिम्मेदारी के साथ अभियान को सफल बनाया। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक पौधारोपण कर जनपद को हराभरा बनाना तथा लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।


इंडिया 24 न्यूज़ टीवी से जुड़कर पत्रकारिता में अपने अनुभव और हुनर दिखाने के लिए संपर्क करें.....

मो: 9838794829

Post a Comment

Previous Post Next Post
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume