Top News

औरैया-इटावा: बदलामूवी फिल्म में औरैया के कलाकारों ने दिखाया दम, जसवंतनगर में जारी है शूटिंग

जिला संवाददाता, गुरदीप सिंह 

औरैया-इटावा: इटावा जनपद के जसवंतनगर क्षेत्र में बन रही फिल्म "बदला" की शूटिंग इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। गुंडागर्दी, अराजकता और राजनीति की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में औरैया जनपद सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के कलाकार अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।


फिल्म के निर्देशक दिलशाद शूटर ने बताया कि फिल्म में देश के अलग-अलग जनपदों से शिक्षित, मेहनती और प्रतिभाशाली कलाकारों को अवसर दिया गया है। उनका उद्देश्य नए कलाकारों को फिल्म जगत में अपनी पहचान बनाने के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध कराना है।


फिल्म में मुख्य भूमिका रौनक राय निभा रहे हैं, जबकि रजनी यादववंशी मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी। वहीं, खलनायक की भूमिका में आदेश कुमार अपनी दमदार अदाकारी से दर्शकों को प्रभावित करेंगे।

अराजकता और राजनीति की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म

इसके अलावा फिल्म में शिवा मिश्रा, ए.के. राज, संजय सिंह, विमल एडवोकेट, निधि पटेल, आकांक्षा सिंह, मोहित दुबे, अनूप यादव, कपिल तिवारी, मुस्कान ठाकुर, रूबी पंडित, सानू, प्रियंका, माधवास, आलोक शुक्ला सहित अनेक कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में अपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

निर्देशक के अनुसार, फिल्म की कहानी सामाजिक और राजनीतिक परिस्थितियों को केंद्र में रखकर तैयार की गई है, जिसमें रोमांच, संघर्ष और दमदार संवाद दर्शकों को बांधे रखेंगे। फिल्म की शूटिंग तेजी से जारी है और कलाकार पूरे समर्पण के साथ अपने-अपने किरदारों को जीवंत बनाने में जुटे हैं।

स्थानीय कलाकारों की इस भागीदारी से औरैया जनपद के कला प्रेमियों में भी उत्साह का माहौल है। लोगों को उम्मीद है कि फिल्म रिलीज होने के बाद क्षेत्रीय कलाकारों की प्रतिभा को व्यापक पहचान मिलेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume