Top News

गोपालगंज में सर्पदंश से महिला की मौत, मायके आई थी निकहत परवीन; सदर अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

पंकज कुमार, विशेष संवाददाता 

गोपालगंज, बिहार। जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के नवादा परसौनी गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान निकहत परवीन के रूप में हुई, जो सीवान जिले के हसनपुरा थाना क्षेत्र के हसनपुरा गांव की रहने वाली थीं और अपने मायके नवादा परसौनी आई हुई थीं।


प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला टहल रही थीं, इसी दौरान उन्हें सांप ने डंस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और वह अचेत हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे।

महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोपालगंज मॉडल सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया और उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। मायके और ससुराल पक्ष के लोग सदर अस्पताल पहुंचे। अचानक हुई इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

बरसात के मौसम में ग्रामीण इलाकों में सर्पदंश की घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में सर्पदंश होने पर बिना किसी झाड़ फूँक के चक्कर में पड़े सबसे पहले पीड़ित को बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंचाना बेहद जरूरी होता है।

India 24 News TV

Post a Comment

Previous Post Next Post
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume