राजेश कुमार, जिला संवाददाता (कुशीनगर)
सुकरौली, कुशीनगर:
जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना अहिरौली बाजार पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने शुक्रवार को एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना अहिरौली बाजार क्षेत्र के चिलुआ निवासी नर्वदा गुप्ता पुत्र ज्ञान प्रसाद गुप्ता के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था। अभियुक्त पर मु0सं0 648/25, मु0अ0स0 26/18 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 352 एवं 504 के अंतर्गत मामला दर्ज है।
विशेष अभियान के तहत चिलुआ निवासी वारंटी अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा, कानूनी कार्रवाई जारी
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना अहिरौली बाजार पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी है। इस कार्रवाई में थाना अहिरौली बाजार के थानाध्यक्ष प्रविन्द्र राय के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गिरजेश कुमार, हेड कांस्टेबल अखिलेश यादव तथा कांस्टेबल अंकित यादव शामिल रहे।
पुलिस टीम की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जनपद पुलिस ने आम नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
إرسال تعليق