Top News

दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, गांव में पसरा मातम

राजेश कुमार, जिला संवाददाता कुशीनगर
कुशीनगर। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के छहु गांव में शुक्रवार दोपहर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान अंकित यादव निवासी ग्राम छहु के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब दोपहर 2 बजे हुए सड़क हादसे में अंकित यादव गंभीर चोटें आई थी, हादसा इतना भयावह था कि अंकित ने ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया और बड़ी संख्या में लोग मृतक के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना देने लगे।

छहू गांव के अंकित यादव की हादसे में गई जान, मां ने लगाई मदद की गुहार

परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक की मां ने शासन-प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से आर्थिक सहायता की मांग करते हुए कहा कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और अब उन्हें सरकारी मदद की सख्त जरूरत है।
घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और हर संभव मदद उपलब्ध कराने की मांग की है।

Post a Comment

أحدث أقدم
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume