राजेश कुमार, संवाददाता
महुआडीह-देवरिया: महुआडीह थाना क्षेत्र के अंतर्गत 22 वर्ष के एक युवक के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार ग्रामसभा बेलवा थाना महुआडीह जनपद देवरिया निवासी विवेक रस्तोगी पुत्र स्व: भीम रस्तोगी उम्र 22 वर्ष बीते कई दिनों से घर से निकला था, जिसके बाद से अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है। काफी खोजबीन के बावजूद युवक का सुराग नहीं मिलने पर परिवार के लोगों ने संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू करने की मांग की है।
परिजनों ने बेटे की तलाश के लिए कार्रवाई तेज करने की मांग की
वहीं घर में मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बालक के अचानक लापता होने से परिवार मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। परिवार के लोगों ने पुलिस प्रशासन से जल्द खोजबीन कर सुरक्षित ढूंढने तथा आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की गई है। मामले को लेकर स्थानीय क्षेत्र में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।
परिजनों ने सूचना देने वाले को इनाम की घोषणा की
युवक की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिक्षक देवरिया मो० 9454400264, थाना महुआडीह मो० 9454405414 पर संपर्क किया जा सकता है।
إرسال تعليق