Top News

रगड़गंज पेट्रोल पंप पर मारपीट का वीडियो वायरल, युवक और चाचा घायल, पुलिस जांच में जुटी

राजेश कुमार, जिला संवाददाता कुशीनगर 

रामकोला, कुशीनगर।

रामकोला थाना क्षेत्र के रगड़गंज स्थित एक पेट्रोल पंप पर युवक और उसके चाचा के साथ हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में पेट्रोल पंप परिसर के अंदर जमकर हंगामा, धक्का-मुक्की और डंडों से मारपीट होती दिखाई दे रही है, जिसके बाद इलाके में घटना को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम विजयपुर निवासी नितेश कुशवाहा (28 वर्ष) अपने चाचा नन्दलाल कुशवाहा (35 वर्ष) के साथ पेट्रोल लेने पेट्रोल पंप पहुंचे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर उनका पेट्रोल पंप कर्मियों से विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि आरोप है कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने दोनों पर डंडों से हमला कर दिया।

मारपीट में दोनों घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। घायल अवस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जो अब तेजी से फैल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही रामकोला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर भी पूरे मामले की पड़ताल कर रही है। थाना पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के व्यवहार को लेकर लोगों के बीच नाराजगी और चर्चा तेज हो गई है।

Post a Comment

أحدث أقدم
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume