Top News

कुशीनगर के खड्डा तहसील में 6 माह से तहसीलदार का पद रिक्त, प्रशासनिक कार्य प्रभावित होने से लोगों को हो रही परेशानी

राजेश कुमार, जिला संवाददाता 

खड्डा-कुशीनगर: जनपद के खड्डा तहसील में पिछले लगभग छह माह से तहसीलदार की नियुक्ति न होने के कारण प्रशासनिक व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित हो गई है। हालात यह हैं कि जाति, आय और ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज भी समय पर जारी नहीं हो पा रहे हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि जाति, आय, निवास तथा ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज समय पर जारी नहीं हो पा रहे हैं। कई आवेदकों को बार-बार तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तहसीलदार के अभाव में कई प्रशासनिक और राजस्व संबंधी कार्य लंबित पड़े हुए हैं। वहीं छात्र-छात्राओं, नौकरी के अभ्यर्थियों और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्रीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से जल्द से जल्द खड्डा तहसील में स्थायी तहसीलदार की नियुक्ति किए जाने की मांग की है, ताकि प्रशासनिक कार्य सुचारु रूप से संचालित हो सकें और आम जनता को राहत मिल सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume