Top News

मन की बात: पीएम मोदी बोले, भारत के विकास के लिए सौर-पवन ऊर्जा बहुत जरूरी

चन्द्रकिशोर जायसवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात की। इस दौरान पीएम मोदी ने सौर और पवन ऊर्जा समेत कई विषयों पर अपने श्रोताओं संग जानकारी साझा की है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आकाशवाणी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' में देश और विदेश के लोगों के साथ अपने विचार साझा किए। यह इस कार्यक्रम का 133वां एपिसोड रहा। मन की बात कार्यक्रम सुनने के लिए सुबह से ही लोग रेडियो के पास बैठ गए। आम जन से लेकर बीजेपी के विभिन्न कार्यकर्ता और नेता अपने-अपने क्षेत्र में ये कार्यक्रम सुना। मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने महात्मा बुद्ध से लेकर सुभाष चंद्र बोस की जयंती का जिक्र किया है।


पीएम मोदी ने बीटिंग रिट्रीट पर की चर्चा


मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, 'हमारे देश में 23 जनवरी से यानी नेताजी सुभाष की जयंती से लेकर 30 जनवरी तक, यानी गांधीजी की पुण्यतिथि तक, 'गणतंत्र पर्व' मनाया जाता है। इस पर्व का एक अहम हिस्सा 'बीटिंग रिट्रीट' है। आज मैं आपके साथ 'बीटिंग रिट्रीट' पर चर्चा कर रहा हूँ, क्योंकि इसके पीछे एक खास वजह है। यह समारोह अलग-अलग बैंड्स के जरिए हमारी विविध संगीत परंपराओं को प्रदर्शित करता है। पिछले कुछ सालों में इसमें भारतीय संगीत का समावेश बढ़ा है और देश के लोग इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। इस साल का 'बीटिंग रिट्रीट' समारोह बेहद यादगार रहा। वायुसेना, थलसेना, नौसेना और C.A.P.F. के बैंड्स ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी हैं। 


 

क्या हैं 'लाखा जी के बाराती', पीएम मोदी ने बताया


मन की बात कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बरसात खत्म होते ही कच्छ के रण की धरती जीवंत हो जाती है। हर साल लाखों Flamingo यहां आते हैं। पूरा इलाका गुलाबी रंग से रंग जाता है, इसलिए इसे 'Flamingo City' कहा जाता है। ये पक्षी यहीं घोसलें बनाते हैं और अपने बच्चों को बड़ा करते हैं। कच्छ के लोग इन्हें 'लाखा जी के बाराती' कहते हैं। अब लाखा जी के ये बाराती कच्छ में पर्यावरण संरक्षण के बड़े सुंदर प्रतीक बन गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume