Top News

बाइक की टक्कर से युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

कुशीनगर संवाददाता 

कसया-कुशीनगर । भैंसहा गांव के समीप गोरखपुर कुशीनगर फोरलेन पर तेज रफ्तार बाइक ने युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे कसया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है तो वहीं बाइक सवार दोनों युवकों को मामूली चोटे आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कुशीनगर जनपद के कसया थानाक्षेत्र के गांव भैंसहा निवासी राकेश गुप्ता (25) पुत्र घनश्याम गुप्ता अपने बड़े भाई राजेश गुप्ता के साथ गाड़ी में पेट्रोल भराने हेतु हेतिमपुर पेट्रोल पंप जा रहे थे, तभी उनके मोबाइल फोन पर किसी का फोन आने की वजह से सड़क के किनारे बाइक खड़ी कर फोन पर बात करने लगे कि तभी हाटा की तरफ से कसया जा रहे तेज रफ्तार बाइक रजि. UP57BQ9253 रतनजीत राजभर (26) ने राजेश गुप्ता के बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बाइक के पास फोन पर बात कर रहे राकेश गुप्ता इस घटना के चपेट में आ गए और बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें कसया स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक सवार रतनजीत राजभर और उसका साथी वकील अली पुत्र जमालुद्दीन अली दोनों अपने हाटा स्थित किसी रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने के लिए गए थे, जहां से दोनों लौटकर कसया की तरफ जा रहे थे कि तभी यह हादसा हो गया। दोनों युवक ग्राम राजपुर सेमरा धूसी थाना रामकोला के निवासी हैं। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची 112 और कुशीनगर चौकी पुलिस ने दोनों गाड़ियों को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume