Top News

कुशीनगर: 3 वर्षीय मासूम अतुल शर्मा लापता, परिजनों ने लोगों से मदद की अपील

राजेश कुमार, जिला संवाददाता 

कुशीनगर जिले के रविन्द्रनगर थाना क्षेत्र के जानकीनगर, सोहनरिया गांव से एक 3 वर्षीय मासूम बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता बच्चे की पहचान अतुल शर्मा (बाला जी) के रूप में हुई है।

परिजनों के मुताबिक, बच्चा घर के दरवाजे के बाहर खेल रहा था। सोमवार शाम करीब 5 बजे अचानक वह वहां से लापता हो गया। काफी तलाश के बावजूद बच्चे का कोई पता नहीं चल सका, जिसके बाद परिजनों ने लोगों से बच्चे को तलाशने में सहयोग की अपील की है।

परिजनों द्वारा जारी सूचना के अनुसार बच्चे का रंग गोरा है और वह लाल रंग के कपड़े पहने हुए था। बच्चे के पिता का नाम संदीप शर्मा तथा दादा का नाम सुभाष शर्मा है।

परिजनों ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को बच्चा दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबरों 9305958159,  8081416316 पर संपर्क करें।

परिजनों ने लोगों से अपील की है कि इस सूचना को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि मासूम अतुल शर्मा को जल्द से जल्द खोजकर उसके परिवार तक सुरक्षित पहुंचाया जा सके।


India 24 News TV की अपील: यदि बच्चे से संबंधित कोई जानकारी मिले तो स्वयं किसी विवाद में पड़ने के बजाय तत्काल परिजनों अथवा स्थानीय पुलिस को सूचना दें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume