धर्मराज पांडेय, जिला संवाददाता
देवरिया। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर देशभक्ति के साथ शिवभक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। India 24 News TV के पदाधिकारियों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में रुद्राभिषेक एवं आरती के पश्चात प्रसाद वितरण कर समारोह का समापन किया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
रुद्राभिषेक के बाद प्रसाद वितरण, आरती एवं सम्मान समारोह में पदाधिकारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कर दी शुभकामनाएं
कार्यक्रम में एक ओर जहां देश की आजादी और वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला, वहीं दूसरी ओर भगवान शिव का रुद्राभिषेक एवं आरती कर सभी ने शिवभक्ति का आनंद लिया। धार्मिक एवं राष्ट्रभक्ति के इस अनूठे संगम ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।इस अवसर पर India 24 News TV के सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से रुद्राभिषेक किया और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। इसके उपरांत 15 अगस्त के अवसर पर टीम के देवरिया जिले के चीफ ब्यूरो धर्मराज पांडेय को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों ने भी जिले के पदाधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उपहार भेंट किए और उनके कार्यों की सराहना की। इस दौरान जिला प्रभारी धर्मराज पाण्डेय जी द्वारा किए गए सराहनीय प्रयास एवं कार्यक्रम के सफल आयोजन की विशेष रूप से प्रशंसा की गई तथा उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दी गईं।
पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रसेवा, समाजसेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में सभी को पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करना चाहिए। ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे, संगठन की एकजुटता और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश की एकता, अखंडता एवं समृद्धि के लिए संकल्प लिया।
वंदे मातरम्।
भारत माता की जय।

Post a Comment