Top News

औरैया: भाजपा कार्यालय में नेताओं का भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं ने विशाल माला पहनाकर किया अभिनंदन

गुरदीप सिंह, जिला संवाददाता 

औरैया। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय औरैया में नेताओं के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने नेताओं को विशाल गेंदा की माला पहनाई, भगवा साफा पहनाकर सम्मानित किया तथा भगवान की तस्वीर भेंट कर उनका अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान "भारत माता की जय" और "भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद" के नारों से वातावरण गूंज उठा।



स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर नेताओं के प्रति अपना सम्मान और उत्साह व्यक्त किया। भाजपा कार्यालय के बाहर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हाथों में भगवा झंडे और बैनर लेकर मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर क्षेत्रीय अध्यक्ष मा. रामकिशोर साहू के बैनर-पोस्टर भी लगाए गए थे, जिससे पूरा परिसर भगवामय दिखाई दिया।

इस अवसर पर अजीतमल ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडे, विमल चक, श्याम चक, अखिलेश चक (चेयरमैन) सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए उनका आभार व्यक्त किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की एकजुटता और कार्यकर्ताओं का उत्साह साफ देखने को मिला। बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह को यादगार बना दिया।


India 24 News TV के साथ जुड़कर अपने समाज का आईना बनें और अपने पत्रकारिता कैरियर को मत आयाम दें....!

Post a Comment

Previous Post Next Post
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume