Top News

कुशीनगर में नवविवाहित दंपती की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटके मिले शव; पुलिस मामले की जांच में जुटी

चन्द्रकिशोर जायसवाल

कुशीनगर, 31 जुलाई। जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिंदा छपरा गांव में एक नवविवाहित दंपती के शव पेड़ से लटके मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच जारी है। 

मृतको की पहचान रितेश भारती (22 वर्ष) और उनकी पत्नी पूजा शर्मा (21 वर्ष) के रूप में हुई है। दोनों ने परिवार की इच्छा के विरुद्ध लगभग सात माह पहले कोर्ट मैरिज की थी और तब से साथ रह रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद रितेश घर से निकल गया और कुछ देर बाद पूजा भी उसके पीछे चली गई। काफी देर तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की, जहां गांव के बाहर एक पेड़ पर दोनों के शव फंदे से लटके मिले। 

सात माह पहले की थी कोर्ट मैरिज

पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, लेकिन अभी किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और दोनों के मोबाइल फोन सहित अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। 

अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

India 24 News TV 

Post a Comment

Previous Post Next Post
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume