Top News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियां अंतिम चरण में

चन्द्रकिशोर जायसवाल 

कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित जनपद भ्रमण को लेकर कुशीनगर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, हेलिपैड, पार्किंग और जनसभा स्थल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की है। 



प्रशासन के अनुसार, टेकुआटार स्थित दुलहिन जगन्नाथ कुंवरी इंटर कॉलेज के निकट जनसभा आयोजित किए जाने की तैयारी है। कार्यक्रम के लिए हेलिपैड, वीवीआईपी पार्किंग, आम नागरिकों की पार्किंग, बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन की व्यवस्था की जा रही है ताकि कार्यक्रम के दौरान यातायात सुचारु बना रहे। 

जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर और पुलिस अधीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने समीक्षा बैठक कर सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में पेयजल, चिकित्सा, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, अग्निशमन, सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई। 

पुलिस विभाग ने कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जनसभा स्थल, हेलिपैड और आसपास के क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की योजना बनाई गई है। अधिकारियों ने संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं। 

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन का कहना है कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएंगी ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। हालांकि, मुख्यमंत्री का अंतिम कार्यक्रम शासन स्तर से जारी होने के बाद ही आधिकारिक रूप से पुष्टि माना जाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume