Top News

गोरखपुर: सदर अस्पताल से 10 वर्षीय बालिका को ले गया आरोपी युवक, पुलिस पूछताछ में हुआ सनसनीखेज खुलासा

चन्द्रकिशोर जायसवाल 

थाना कोतवाली क्षेत्र में 28 जुलाई 2026 को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। सदर अस्पताल से एक 10 वर्षीय बालिका को एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अपने साथ ले गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना कोतवाली में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।


सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान, हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस कर रही आगे की कानूनी कार्रवाई

जरा गौर से सोचिए, जब रक्षक ही भक्षक बन जाय तो इस समाज की रक्षा कौन करेगा ? जांच के दौरान पुलिस ने अस्पताल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। अन्य साक्ष्यों के आधार पर मोटरसाइकिल और संदिग्ध आरोपी की पहचान कर उसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई।

दागदार हुआ वर्दी

पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी का नाम अभिषेक यादव है जो मूल रूप से गाजीपुर का निवासी है और यूपी आपातकालीन सेवा 112 में आरक्षी के पद पर तैनात था। इसकी निशानदेही पर बालिका का शव बरामद किया गया। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या सहित अन्य उपयुक्त धाराओं की बढ़ोतरी कर दी है, और मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गहन जांच जारी है तथा घटना से जुड़े सभी तथ्यों को सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

India 24 News TV Team  / Gorakhpur 

Post a Comment

Previous Post Next Post
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume