भारतेंदु मणि त्रिपाठी की रिपोर्ट
बरियारपुर (देवरिया)। जिले की सबसे दर्दनाक घटना बरियारपुर थाना क्षेत्र में सामने आई, जहां शादी के दिन ब्यूटी पार्लर जा रही दुल्हन की सड़क हादसे में मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार, गौर कोठी गांव निवासी रचना पासवान (26 वर्ष) की गुरुवार को बारात आने वाली थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और रिश्तेदार पहुंच चुके थे। दोपहर में रचना अपनी मौसेरी बहन और एक युवक के साथ बाइक से मेकअप कराने देवरिया जा रही थी।
बरियारपुर चौराहे के पास बाइक अनियंत्रित हुई और रचना सड़क पर गिर गई। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
🔴 एसआई परीक्षा देकर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत
बरहज (देवरिया)। रुद्रपुर-बरहज मार्ग पर कपरवार चौराहे के पास कार, ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक की टक्कर में एक छात्र की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया गया कि बाइक सवार युवक एसआई परीक्षा देकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से हादसा हो गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है।
🔴 देवरिया में सड़क हादसों को लेकर बढ़ी चिंता
पिछले कुछ दिनों में देवरिया जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाएं सामने आई हैं। तेज रफ्तार, भारी वाहनों की लापरवाही और हाईवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों ने कई संवेदनशील मार्गों पर स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।
Post a Comment