Top News

घरेलू विवाद में खौफनाक वारदात: बहू ने सास को डंडे से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, ससुर गंभीर घायल

राजेश कुमार, जिला संवाददाता 

कुशीनगर। जिले में घरेलू विवाद ने शनिवा राजेश कुमार, जिला संवाददाता  र को भयावह रूप ले लिया। आरोप है कि एक बहू ने अपनी सास पर डंडे से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे ससुर को भी गंभीर चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

🔴 बीच-बचाव करने पहुंचे ससुर भी गंभीर रूप से घायल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार में चल रहे विवाद के दौरान कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बहू ने आपा खो दिया और सास पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर सुनकर बचाने पहुंचे ससुर को भी आरोपी ने घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 

🔴 कुशीनगर में पारिवारिक कलह ने लिया खूनी रूप

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, घायल ससुर का उपचार जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume