Top News

बिजली की तेज आवाज से सहमी किशोरी, भागते वक्त नाली में गिरकर दर्दनाक मौत

राजेश कुमार, जिला संवाददाता

हाटा-कुशीनगर। जनपद के हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढा बल्डीहा में तेज आंधी व बिजली कड़कने की आवाज सुनकर भाग रही 16 वर्षीय लड़की घर के सामने नाली में गिर गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी तब हुई इसकी जानकारी जब वह घर से बाहर निकले। 

सोमवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र के ढाढा बुजुर्ग के बल्डीहा निवासी रमेश गुप्ता की 16 वर्षीय पुत्री ऋतु गुप्ता घर के बाहर कुछ काम कर रही थी। उसी समय तेज हवाओं के साथ अचानक बिजली कड़की आवाज सुनकर वह डर गयी और तेजी से घर की ओर भागी, और भागते समय किशोरी का पैर फिसल गया, घर के सामने पतली नाली होने की वजह से वह औंधे मुंह उसी नाली में जा गिरी। पूरा सिर नाली के कीचड़ में जा धंसा।

करीब दस मिनट बाद घर के अंदर मौजूद परिजनों ने उसे आवाज देते हुए खोजना शुरू किया तो नाली में गिरी दिखी। आनन-फानन में परिजन जब तक उसे बाहर निकालते तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। एसडीएम योगेश्वर सिंह ने लेखपाल को मौके पर भेजकर आपदा राहत कोष से मदद के लिए जांच कर रिपोर्ट तलब करने को कहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume