Top News

पथरहट गांव में ठाकुर जी की पालकी यात्रा, पोखरे की परिक्रमा से गूंजा ‘जय कन्हैया लाल की’

धर्मराज पांडेय, जिला संवाददाता 

गौरीबाजार/देवरिया। नागपंचमी के अवसर पर गौरीबाजार क्षेत्र के पथरहट गांव में ठाकुर जी की पालकी यात्रा श्रद्धा और भक्ति के माहौल में निकाली गई। ग्रामीणों ने ठाकुर जी की प्रतिमा को फूलों से सजी पालकी में विराजमान कराकर मंदिर के पोखरे की परिक्रमा कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा गांव ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठा।

पूजा-अर्चना के बाद ठाकुर जी की प्रतिमा को सुसज्जित पालकी में रखा गया। गांव के युवा और महिलाएं पालकी को कंधे पर लेकर भजन-कीर्तन करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा श्री ठाकुर द्वारा प्राचीन शिव मंदिर तथा श्री ठाकुर जी गदाधारी मंदिर, पथरहट से शुरू होकर पोखरे के किनारे-किनारे निकाली गई।

ग्रामीणों के अनुसार पोखरे की परिक्रमा कराने की यह परंपरा गांव में सुख-शांति और समृद्धि की कामना से जुड़ी हुई है। गांव के लोग देश-विदेश में कहीं भी रहते हों, इस धार्मिक आयोजन में शामिल होने का प्रयास करते हैं।

शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह ग्रामीणों ने ठाकुर जी पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। पूरे आयोजन के दौरान गांव में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं युवा श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर मंदिर के वरिष्ठ पुजारी धर्मराज पांडेय, जितेंद्र सिंह, आरपी सिंह, ग्रामप्रधान दीपक सिंह, अभिनंदन सिंह, सुनील सिंह, जेपी सिंह, सोनू सिंह, विजय सिंह, रामाश्रय मौर्य, गोपाल, आकाश सिंह, अंतिक सिंह, नंद लाल, रामबेलाश सिंह और नंद कुमार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

ग्रामीणों ने धार्मिक परंपरा को आगे भी इसी श्रद्धा और एकजुटता के साथ निभाने का संकल्प जताया।

Post a Comment

أحدث أقدم
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume