Top News

औरैया: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शिवानी सिंह एवं प्रियांशी सिंह चौहान के पुत्र आर्थिक सिंह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया

गुरमीत सिंह, जिला संवाददाता 

औरैया। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर शिवानी सिंह एवं प्रियांशी सिंह चौहान के पुत्र आर्थिक सिंह चौहान का जन्मदिन तिर्वा (जनपद कन्नौज) स्थित गांधी चौराहे के समीप उनके आवास पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिवार, रिश्तेदारों, शुभचिंतकों तथा सोशल मीडिया क्रिएटर्स की उपस्थिति ने समारोह को यादगार बना दिया।

रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं


शिवानी सिंह और प्रियांशी सिंह चौहान मूल रूप से जनपद औरैया की रहने वाली हैं। वर्तमान में वे तिर्वा, कन्नौज में निवास कर रही हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। भले ही इन दिनों वे सोशल मीडिया पर पहले की तुलना में कम सक्रिय दिखाई देती हों, लेकिन उनके प्रति लोगों का स्नेह, सम्मान और समर्थन आज भी बरकरार है।
जन्मदिन समारोह के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने नन्हे आर्थिक सिंह चौहान को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ, सुखद एवं सफल जीवन की कामना की। सभी ने कहा कि आर्थिक अपने माता-पिता का नाम रोशन करें तथा जीवन में निरंतर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।

परिजनों और शुभचिंतकों ने बताया कि प्रियांशी सिंह चौहान के सरल स्वभाव, मधुर व्यवहार और सभी के प्रति सम्मान की भावना के कारण उन्हें समाज में विशेष स्नेह और सम्मान प्राप्त है। जन्मदिन के अवसर पर सभी ने आर्थिक सिंह को अपना आशीर्वाद और ढेरों शुभकामनाएं दीं।


इंडिया 24 न्यूज़ टीवी परिवार की ओर से आर्थिक सिंह चौहान को जन्मदिन की ढेरों सारी हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं। 🎉🎂

Post a Comment

أحدث أقدم
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume