Top News

रायबरेली: बेटी का कन्यादान करने के कुछ घंटे बाद पिता का शव पेड़ से लटका मिला, शादी की खुशियां मातम में बदली

विशेष संवाददाता नागेश तिवारी 

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के हरचंदपुर थाना क्षेत्र के सोममऊ गांव में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। बड़ी बेटी की शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद विदाई की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान परिवार के मुखिया कौशल (50) घर से लापता हो गए। काफी तलाश के बाद उनका शव गांव के पास एक बाग में पेड़ से लटका मिला। 



परिजनों के अनुसार, मृतक बेटी की शादी के खर्च और कर्ज को लेकर कई दिनों से मानसिक तनाव में थे। परिवार का कहना है कि शादी के लिए उन्होंने कई लोगों से उधार लिया था। हालांकि, पुलिस ने अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। 

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल दहेज या किसी अन्य विवाद की पुष्टि नहीं हुई है। 

India 24 News TV की अपील: यदि आपके आसपास कोई व्यक्ति आर्थिक या मानसिक तनाव से जूझ रहा हो, तो उसे अकेला न छोड़ें। समय पर परिवार, मित्रों या विशेषज्ञों की सहायता कई बार जीवन बचा सकती है।

Post a Comment

أحدث أقدم
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume