Top News

फफूंद-औरैया: लाइनमैन के साथ मारपीट, दबंगों पर गंभीर आरोप

जिला संवाददाता, गुरदीप सिंह 

औरैया जनपद के फफूंद कस्बे में एक लाइनमैन के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित लाइनमैन शहादत ने आरोप लगाया है कि कुछ दबंगों ने पहले उनकी बाइक गिराई और विरोध करने पर लाठी-डंडों व लात-घूंसों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया


पीड़ित के अनुसार, वह अछल्दा चौराहे के पास अपनी मोटरसाइकिल के साथ खड़ा था। इसी दौरान फरमान (पुत्र सगीर), अंकित यादव (पुत्र नप्पातुम) तथा उनके साथ मौजूद दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। आरोप है कि चारों ने पहले गाली-गलौज शुरू कर दी और उनकी मोटरसाइकिल गिरा दी।

बाइक गिराकर लाठी-डंडों से हमला, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर

जब लाइनमैन शहादत ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कथित रूप से लाठी-डंडों और लात-घूंसों से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों के मौके पर पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।


घटना के बाद पीड़ित ने थाना फफूंद पहुंचकर लिखित शिकायत दी और आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

थाना फफूंद पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume