चन्द्रकिशोर जायसवाल
दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) और छात्रों का विरोध प्रदर्शन सोमवार को उग्र हो गया, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर टेंट और मंच हटा दिए। मंगलवार (कल) भारी बारिश के बावजूद हजारों प्रदर्शनकारी वापस जंतर-मंतर पर इकट्ठा हो गए और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की।
भारी झड़प के बाद कई लोग घायल: इस प्रोटेस्ट में संसद की ओर मार्च करने के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में 110 से ज्यादा पुलिसकर्मी और 50 से अधिक प्रदर्शनकारी घायल हो गए।
नेताओं का दौरा: राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने आरएमएल अस्पताल जाकर घायल छात्रों से मुलाकात की।भूख हड़ताल का रुख: आंदोलन के मुख्य चेहरे अभिजीत दिपके और अन्य छात्रों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है, लेकिन पर्यावरणविद सोनम वांगचुक अभी भी धरने पर डटे हुए हैं। रात राहुल गांधी की गिरफ्तारी के बाद उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है।
सरकारी बयान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक मामले में दोषियों को कड़ी सजा देने की बात कही है।
प्रोस्टेट के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सांसद शशि थरूर, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आज़ाद समेत कई विपक्षी नेताओं ने प्रदर्शनकारियों के मुद्दों और पुलिस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी। वहीं सत्तापक्ष की ओर से आंदोलन और विपक्ष की आलोचना की गई।
India 24 News TV

Post a Comment