नागेश तिवारी, तहसील संवाददाता
जनपद रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र के इटौली गांव में आपसी विवाद ने उस समय उग्र रूप ले लिया जब दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए, जिससे गांव में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई।
मारपीट की इस घटना में एक महिला और एक किशोरी घायल हो गईं। परिजनों ने दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही सलोन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए पूरे मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने दोनों पक्षों से पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में जुटी, तहरीर के आधार पर होगी कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्राप्त तहरीर और जांच के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पुलिस ने ग्रामीणों से शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
इंडिया 24 न्यूज़ टीवी लगातार इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए है। मामले से जुड़ी किसी भी नई जानकारी से आप सभी पाठकों को समय-समय पर अवगत कराया जाएगा।

Post a Comment