Top News

रेप से दोबारा प्रेग्नेंट हुई युवती, गुस्साए लोगों ने युवक को पीटा, जूतों की माला पहनाई

चंद्रकिशोर जायसवाल, विशेष संवाददाता
 
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है, यहां एक कैफे में काम करने वाली युवती से रेप हुआ है जिसकी वजह से वह प्रेग्नेंट हो गई। रेप करने वाले युवक ने जब शादी से इंकार कर दिया तो युवती ने इसकी जानकारी परिवार के लोगों को दी तब जाकर मामले का खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार गुस्साए लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी और फिर चप्पल-जूतों की माला पहनाकर पुलिस के हवाले कर दिया। पूरा मामला जिले के भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मामल संज्ञान में आने पर भानुप्रतापपुर के ASP संदीप पटेल का कहना है कि पुलिस पीड़िता के बयान जांच की कर रही है। साथ ही युवक के साथ हुई मारपीट की भी जांच की जाएगी। जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। भानुप्रतापपुर में कैफे संचालक असलम खान पर रेप के आरोप लगे है, इसी के कैफे में काम करने वाली एक युवती ने आरोप लगाया है कि उसने शादी का झांसा दिया और उसके साथ रेप करता रहा। युवती जब गर्भवती हुई तो उसने उसका गर्भपात करा दिया, और जब युवती युवक से शादी की बात कही जिस पर युवक फिर से गर्भपात करने के लिए दबाव बनाने लगा।

मामला गरमाया

परेशान पीड़िता ने इसकी जानकारी भानुप्रतापपुर के अपने समुदाय के लोगों को दी। लोगों ने युवक को सरेराह जमकर पीटा और उसे चप्पल-जूतों की माला पहना कर थाना लाया और पीड़ित युवती की ओर से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। युवक और युवती दोनों ही अलग-अलग वर्गों से है ऐसे में ये मामला और भी ज्यादा गरमा गया। थाने में बड़ी संख्या में एक समुदाय के लोग पहुंचते रहे, इस दौरान थोड़े हंगामे की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने तुरंत संभाल लिया।

Post a Comment

أحدث أقدم
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume