Top News

जरूरतमंदों की सेवा सबसे बड़ा धर्म : रामानन्द सिंह

राजेश कुमार, जिला संवाददाता 

हाटा-कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के पिपरैचा गांव में मंगलवार को स्वर्गीय रामरक्षा सिंह की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर एक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उनके पुत्र एडवोकेट धनंजय सिंह द्वारा जरूरतमंदों के बीच वस्त्र वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बढ़-चढ़कर लोगों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका हाटा अध्यक्ष रामानन्द सिंह ने दर्जनों जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां एवं पुरुषों को अंग वस्त्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज में जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीब और असहाय लोगों की मदद के लिए आगे आना चाहिए, जिससे समाज में आपसी सहयोग और सद्भावना बढ़े।

जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य: रामानंद सिंह

कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने स्वर्गीय रामरक्षा सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके सामाजिक योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और लोगों को सेवा के प्रति प्रेरित करते हैं।

इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मोतीचक अर्चना प्रदीप सिंह, एडवोकेट धनंजय सिंह, संदीप सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुशील सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने जरूरतमंदों की सेवा का संकल्प लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume