Top News

हाटा मेले में युवक की संदिग्ध मौत, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच शुरू, युवती हिरासत में

राजेश कुमार, जिला संवाददाता 

हाटा-कुशीनगर: हाटा नगर स्थित एक मेले में बुधवार देर रात एक युवक की मौत का मामला सामने आया है, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में एक युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

मृतक की पहचान सेवरही थाना क्षेत्र के पिपरा मुस्तकिल अगरवा के शुक्ल टोला निवासी 34 वर्षीय शैलेश शुक्ल के रूप में बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक और हिरासत में ली गई युवती के बीच पूर्व परिचित होने की बात सामने आई है। दोनों कथित तौर पर मेले में दुकान लगाए थे।

पुलिस के अनुसार घटना से पहले दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगी। अपराध निरीक्षक हरिराम यादव ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पूछताछ और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है, जबकि पुलिस ने लोगों से अफवाहों से बचने और जांच पूरी होने तक आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume