खामोशी से भारत ने किया 'खेला', वियतनाम को पछाड़ बना Apple का चहेता; चीनी सप्लायर्स की कर दी छुट्टी!

भारत एप्पल की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में वियतनाम को पछाड़कर एक प्रमुख केंद्र बन गया है। देश में एप्पल आपूर्तिकर्ताओं की संख्या तीन गुना बढ़कर 40 से अधिक हो गई है, जिससे चीन पर निर्भरता काफी कम हुई है




भारत एप्पल की वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में वियतनाम को पछाड़कर एक प्रमुख केंद्र बन गया है। देश में एप्पल आपूर्तिकर्ताओं की संख्या तीन गुना बढ़कर 40 से अधिक हो गई है, जिससे चीन पर निर्भरता काफी कम हुई है।




भारत ने एप्पल सप्लायर्स की संख्या में वियतनाम को पछाड़ा।


एप्पल के भारतीय सप्लायर्स की संख्या तीन गुना बढ़कर 40 हुई।


भारत ने चीन पर एप्पल की आपूर्ति निर्भरता काफी कम की।


नई दिल्ली। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी एप्पल के स्मार्टफोन हर कोई रखना चाहता है। ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में एप्पल की हिस्सेदारी लगभग 17.3% है। एक समय था जब यह कंपनी अपने अधिकतर फोन चीन और ताइवान जैसे देशों में बनाती है। लेकिन आज कहानी उल्टी हो रही है।


भारत धीरे-धीरे करके Apple की सप्लाई चेन का नया बॉस बन रहा है। यही कारण है कि भारत में एप्पल के सप्लायर्स की संख्या तीन गुना तक बढ़ गई है। यह संख्या इतनी बढ़ी है कि भारत ने वियतनाम को चुपके से पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Post a Comment

Previous Post Next Post
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume