Top News

हाटा विधानसभा के तुर्कहा और बघरा देऊर गांव में बनेगी सीसी सड़क, ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत

जिला संवाददाता, राजेश कुमार 

कुशीनगर। हाटा विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देते हुए तुर्कहा और बघरा देऊर गांव में सीसी सड़क निर्माण को मंजूरी मिल गई है। इस परियोजना पर करीब 40 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। दोनों गांवों में लगभग 20-20 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। 



ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से सड़क जर्जर होने के कारण बरसात में आवागमन बेहद कठिन हो जाता था। स्कूल जाने वाले बच्चों, किसानों, मरीजों और दैनिक यात्रियों को कीचड़ और जलभराव के बीच आवाजाही करनी पड़ती थी। कई बार एंबुलेंस और अन्य वाहन भी गांव तक पहुंचने में परेशानी का सामना करते थे। 

नई सीसी सड़क बनने के बाद गांवों की मुख्य सड़कें मजबूत होंगी और पूरे वर्ष लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी, वहीं शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी बेहतर होगी। 

ग्रामीणों ने इस स्वीकृति पर खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही थी। अब बजट स्वीकृत होने के बाद जल्द कार्य शुरू होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और समय पर पूरा करने की भी मांग की है। 

Post a Comment

أحدث أقدم
india 24 news tv
india 24 news tv

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume