ईरान-अमेरिका संघर्ष और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण भारत में एफएमसीजी कंपनियों की लागत बढ़ गई है। इससे एसी, साबुन और अन्य रोजमर्रा के सामानों के दाम बढ़े हैं, और आगे भी बढ़ने की आशंका है।
मध्य पूर्व संघर्ष से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ीं।
एफएमसीजी कंपनियों की इनपुट लागत 20-60% बढ़ी।
एसी, साबुन समेत कई उत्पादों के दाम बढ़ने की आशंका।
नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच फिलहाल युद्ध थमा हुआ है लेकिन मार्च में पूरी महीने चली इस लड़ाई के कारण कच्चे तेल की कीमतों (Crude Prices) ने आसमान छुआ तो सप्लाई चैन बाधित होने से अन्य जरूरी सामानों की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। अब यह संकट महंगाई (Inflation Risk) के तौर पर सामने आने लगा है। दरअसल, भारत में एफएमसीजी कंपनीज, मिडिल ईस्ट युद्ध के चलते इनपुट कॉस्ट (लागत) बढ़ने से परेशान हैं, क्योंकि कच्चे माल की कीमतें बढ़ रही हैं। ऐसे में इन कंपनियों के ऊपर कीमतें बढ़ाने का दबाव बन रहा है।
ईटी की रिपोर्ट में एक कंपनी के एक्जीक्यूटिव ने कहा कि कच्चे माल की कीमतों में अचानक बड़ी तेजी आने से उनके लिए बिजनेस को मैनेज करना बड़ा मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही कंज्यूमर डिमांड के प्रभावित होने का डर भी बना हुआ है। यह हालात ऐसे समय में हुए हैं जब पिछले साल सरकार ने जीएसटी की दरों में बड़ी कटौती कर आम आदमी को राहत दी थी।

إرسال تعليق